हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 September 2024

शिक्षा निदेशालय में सहायक निदेशक के तीन पद, चार अफसरों की तैनाती



प्रयागराज, शिक्षा निदेशालय में अफसरों की तैनाती में भी जमकर मनमानी हो रही है। उच्च शिक्षा निदेशालय में सहायक निदेशक के सिर्फ तीन पद सृजित हैं लेकिन पहली बार चार अफसरों की नियुक्ति कर दी गई है। यही नहीं इन्हें कार्य भी आवांटित कर दिया गया है। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से एक सहायक निदेशक के तबादले का प्रस्ताव भी भेजा गया लेकिन शासन से आपत्ति लगकर फाइल वापस आ गई।

वर्तमान में डॉ. वृन्दावन लाल शर्मा, डॉ. केशरी नंदन मिश्रा और डॉ. एसकेएस पांडेय पहले से कार्यरत थे

■ शिक्षा निदेशालय में तैनाती में भी मनमानी ■ नियम विरुद्ध तरीके से चौथे अफसर को भेजा


जबकि सबसे अंत में नियम विरुद्ध तरीके से डॉ. अजीत प्रताप सिंह को सहायक निदेशक के पद पर भेज दिया गया। यही नहीं उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमित भारद्वाज ने तीन सितंबर को चारों अधिकारियों को कार्य भी आवंटित कर दिया। सूत्रों के अनुसार उच्च स्तर पर दबाव के कारण अतिरिक्त अधिकारी की तैनाती की गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more