UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 September 2024

नौकरी के साथ करें बीटेक


लखनऊ। नौकरी करने के साथ ही इंजीनियरिंग करने का मौका मिलेगा। ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) ने प्रदेश के एक दर्जन कॉलेजों को कोर ब्रांच में बीटेक इन वर्किंग प्रोफेशनल (कार्यरत पेशेवरों) कोर्स में प्रवेश देने को हरी झंडी दी है।


कालेज कोर ब्रांच सिविल, मैकेनिकल, केमिकल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 30-30 सीटों पर प्रवेश ले सकेंगे। कॉलेज अपनी 50 किमी की परिधि में आने वाली इंडस्ट्री के लोगों को ही प्रवेश देगा। इनकी कक्षाएं शाम को नियमित होंगी। कोर्स नियमित कोर्स की तरह होगा।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने इसमें प्रवेश के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विवि प्रशासन ने कहा है कि इस कोर्स में प्रवेश के लिए

कॉलेज संस्थान स्तर पर आवेदन लेंगे। इसमें आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया जाएगा।

इसमें कार्यरत पेशेवर चाहे वह राज्य के हों या केंद्र के, पब्लिक, प्राइवेट कंपनी, एमएसएमई को प्रवेश दिया जाएगा। इस कोर्स में प्रवेश के लिए एक साल का फुल टाइम इंडस्ट्री में काम करने का अनुभव होना चाहिए। एकेटीयू कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि यह कवायद कोर ब्रांच को संजीवनी देने का काम करेगी। क्योंकि इन कोर ब्रांच में वर्किंग प्रोफेशनल के आने से संस्थान के विद्यार्थियों के लिए भी इंडस्ट्री में जॉब के अवसर खुलेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more