हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 September 2024

सेवानिवृत्त शिक्षक सुसाइड नोट लिखकर घर से लापता



परियावां। नवाबगंज थाना क्षेत्र के शेखपुर धनापुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक शिव मूर्ति शर्मा सुसाइड नोट लिखकर घर से निकले। उनका कुछ पता नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी है। शिव मूर्ति रजवापुर स्थित महावीर सिंह लघु माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के पद से वर्ष 2019 में सेवानिवृत हो गए थे। वह घर पर ही रहते थे। 



14 सितंबर की सुबह वह विद्यालय जाने की बात कह कर घर से निकले थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन करना शुरू कर दिया। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। कमरे की तलाशी लेने पर परिजनों को तकिए के नीचे से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उन्होंने अपने बेटे को इंगित करते हुए लिखा था कि बेटा पेंशन न मिलने के कारण मैं अपने आगे के भविष्य को सोचते हुए गंगा नदी में जल समाधि लेने जा रहा हूं, आप लोग मेरी तलाश मत करना। सभी लोग मिलकर रहना। फिलहाल सुसाइड नोट देखते ही परिजन परेशान हो उठे। इसकी जानकारी पुलिस को दी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more