UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 September 2024

रोडवेज में अगले माह शुरू होगी 15 हजार ड्राइवरों व कंडक्टरों की भर्ती




रोडवेज के प्रबंध निदेशक ने दी जानकारी, कहा- आउटसोर्सिंग के जरिये की जाएंगी भर्तियां

लखनऊ। रोडवेज बसों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए अक्तूबर से दस हजार परिचालकों व पांच हजार ड्राइवरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। भर्तियां आउटसोर्सिंग के जरिये होगी। इसके लिए एजेंसी तय कर दी गई है। यह जानकारी रोडवेज मुख्यालय में बृहस्पतिवार को प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने मीडिया को दी।


उन्होंने बताया कि परिचालकों की भर्ती में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कौशल विकास मिशन के साथ रोडवेज ने एमओयू किया है। उप्र लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से भी

समय से संचालित होंगी बसें

एमडी ने यह भी बताया कि रोडवेज की बसें समय से और नियमित रूप से चलें, इसके लिए 15 दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई हैं। सौ चिह्नित बस स्टेशनों में से 91 पर डिस्प्ले बोर्ड लगाए जा चुके हैं, ताकि यात्रियों को बसों की आवाजाही की सटीक जानकारी मिल सकें। इसके अलावा उद्घोषणा के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

नियमित विभागीय भर्तियां की जाएंगी। मृतक आश्रितों की भर्ती के लिए शासन को बैलेंस शीट 30 सितंबर तक भेजी जाएगी। वहीं,

रोडवेज ड्राइवरों व कंडक्टरों को वर्दी भत्ता अक्तूबर के पहले सप्ताह तक मिल जाएगा। दो वर्दी के लिए 1,800 रुपये दिए जाएंगे।

उन्होंने महाकुंभ को सफल बनाने के लिए परिवहन निगम की तैयारियों के बारे में भी बताया। कहा कि महाकुंभ में सात हजार बसों का संचालन किया जाएगा। रोडवेज इलेक्ट्रिक बसें भी चलाएगा।

इससे मेला क्षेत्र प्रदूषणमुक्त रहेगा। ग्रीन रूटों का चिह्नह्मांकन किया जा रहा है, जिन पर ई बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि 100 ई बसों की खरीद का टेंडर किया गया है। इसके अलावा 120 ई बसों की निविदा जारी है। पीपीपी मॉडल पर 23 हाईटेक बस अड्डे तैयार किए जा रहे हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more