UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 September 2024

बिना हेलमेट बाइक से जा रहे शिक्षक समेत दो की मौत


लखनऊ, । आलमबाग तालकटोरा रोड पर बुधवार रात बारिश में बाइक फिसलने से शिक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह (45) की मौत हो गई। वहीं पत्नी के चेहरे व हाथ पैर में चोट आई है। पारा में बाइक सवार सेतु निगम से सेवानिवृत्त मैकेनिक राम पारस (65) की जान चली गई। दोनों ही लोगों ने हादसे के समय हेलमेट नहीं लगाया था।



आलमनगर सरीपुरा निवासी शिक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह (45) काकोरी के करीमाबाद प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे। बुधवार रात नौ बजे वह पत्नी पूजा सिंह के साथ अपनी साली को देखने बाइक से तेलीबाग जा रहे थे। साले अनिल कुमार ने बताया कि ज्ञानेन्द्र आलमबाग तालकटोरा रोड पर पहुंचे थे। तभी बारिश होने लगी। इस बीच बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। दोनों लोग बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। ज्ञानेन्द्र का सिर दुकान के सामने बने चबूतरे से टकरा गया। वहीं पूजा के चेहरे पर चोट आई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल भेजवाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार में बेटा लक्ष्य और बेटी आराध्या है।


राहगीर को बचाने में गई बुजुर्ग की जान

पारा स्थित पुरानी चौकी के पास गुरुवार को सड़क पार कर युवक को बचाने के चक्कर में सेतु निगम में मैकेनिक के पद से सेवानिवृत्त राम पारस (65) की जान चली चली गई। जलालपुर निवासी किशन के मुताबिक बुधवार देर शाम पिता राम पारस बाइक से सब्जी लेने निकले थे। वह पुरानी पारा पुलिस चौकी के पास पहुंचे ही थे तभी एक व्यक्ति अचानक सड़क क्रास कर उनकी बाइक के सामने आ गया। युवक को बचाने के लिए राम पारस ने अचानक ब्रेक मारी जिससे बाइक फिसल गई।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more