UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 September 2024

सात पीपीएस अफसरों का तबादला

लखनऊ। त्रिपुरा कैडर से यूपी कैडर में आये आईपीएस आयुष श्रीवास्तव को जौनपुर का सहायक पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उन्होंने तीन दिन पहले ही डीजीपी मुख्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। आयुष वर्ष 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी है। इसके अलावा शासन ने सात पीपीएस अफसरों का तबादला भी किया है। पीपीएस अफसरों में सुलतानपुर के डिप्टी एसपी शिवम मिश्रा को पुलिस मुख्यालय, यहां तैनात रेखा बाजपेई को प्रशिक्षण निदेशालय में डिप्टी एसपी बनाया गया है।



यूपीपीसीएल प्रयागराज के डिप्टी एसपी योगेन्द्र कृष्ण नारायण को हाथरस, हाथरस में तैनात गोपाल सिंह को गाजियाबाद की 47 वीं वाहिनी पीएसी का सहायक सेनानायक, बाराबंकी की डिप्टी एसपी डॉ. बीनू सिंह को एएनटीएफ मुख्यालय का डिप्टी एसपी बनाया गया है। इसी तरह मेरठ में तैनात डिप्टी एसपी सौरभ सिंह को बांदा और नोएडा के सहायक पुलिस आयुक्त सौरभ श्रीवास्तव को बाराबंका का नया डिप्टी एसपी बनाया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more