UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 September 2024

सरकारी नौकरी के चक्कर में न पड़ें युवा, नौकरी दें : आनंदीबेन पटेल


सरकारी नौकरी के चक्कर में न पड़ें युवा, नौकरी दें : आनंदीबेन पटेल. 

जासं कुमारगंज (अयोध्या) : आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक



विश्वविद्यालय के 26 वें दीक्षा समारोह में प्रदेश की राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने युवाओं को स्वरोजगार अपनाने का परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को सरकारी नौकरी के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने 26 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल व 595 को उपाधि प्रदान की। राज्यपाल ने सिपाही भर्ती परीक्षा का उदाहरण दिया और कहा कि 60 हजार पदों के सापेक्ष 45 लाख युवाओं ने आवेदन किया। बताइए बाकी लोग कहां जाएंगे। पूछा, क्या बाकी युवा राजनीति करेंगे। राज्यपाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई योजनाएं आरंभ की हैं। मुद्रा योजना में 20 लाख रुपये तक दिए जाते




हैं, जिससे युवा स्वरोजगार से औरों को भी रोजगार दे सकते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालयों को राजनीति का केंद्र नहीं बनाने की नसीहत दी। कहा कि एक विवि में छात्रसंघ की मांग को लेकर कुछ युवा धरने पर बैठे थे। ज्यादा समय बीता तो उन्हें राजभवन बुलाया। पूछा क्या समस्या है। छात्रों ने कहा कि कोई नहीं। फिर धरने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि हमलों नेता बनना चाहते हैं।



नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षा समारोह को संबोधित करतीं राज्यपपाल आनंदीबेन पटेल जागरण



उन्होंने कहाकि विवि कुछ ऐसा बनाएं कि विद्यार्थियों को जो चाहिए, वो इसे ओपन करने पर दिखे। राज्यपाल ने कृषि विवि को भी नसीहत दी कि विश्वविद्यालय में बनने वाले श्रीअन्न के लड्डू राजभवन के बजाय आंगनबाड़ी केंद्रों को भेजें। विवि में उगने वाली उन्नत किस्म की सब्जियों को भी आंगनबाड़ी केंद्रों को भेजें, जिससे कुपोषित बच्चों को अच्छा पोषण मिल सके। विवि प्रशासन इसे प्रोजेक्ट की भांति लें। ऐसे बच्चों के लिए सब मिल कर कार्य करें। विवि, जिला प्रशासन, गांव, प्रधान, जनप्रतिनिधिगण सब मिल कर बच्चों के लिए कार्य करें। जोड़ने का प्रयास करें। यदि 10 वर्ष तक ऐसा रहा तो ये बच्चे भी भविष्य में विवि का हिस्सा बन सकते हैं

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more