हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 September 2024

पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आठवीं की छात्रा दुष्कर्म, केस दर्ज




नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 14 वर्षीय छात्रा से शिक्षक ने दुष्कर्म किया। थाना पर तीन दिनों में कोई कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों ने एडिशनल एसपी से मुलाकात की, फिर बृहस्पतिवार की रात मुकदमा दर्ज किया गया।






परिजनों ने तहरीर में बताया कि उनकी बेटी विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ती है। विद्यालय के एक शिक्षक ने उसे धमकाकर दुष्कर्म किया। भयवश छात्रा घर पर नहीं बताई। वहीं शिक्षक के शोषण से तंग आकर जब छात्रा ने बीते सोमवार को घर पहुंच कर यह बात परिजनों से बताई तो उनके होश उड़ गए।



छात्रा की मां ने नेवढ़िया थाने पर 16 सितंबर को प्रार्थना पत्र देकर विद्यालय के एक शिक्षक पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। मामले में तीन दिन तक मुकदमा पंजीकृत न होने पर पीड़ित परिजन बृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद एसपी ग्रामीण के आदेश पर नेवढ़िया पुलिस शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। इस बाबत थानाध्यक्ष नेवढ़िया प्रशांत पांडेय ने बताया कि मां की लिखित तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more