हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 September 2024

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर लिखी कविता पढ़ेंगे छठी कक्षा के बच्चे

नई दिल्ली। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर लिखी कविता और भारत-पाकिस्तान युद्ध के शहीद अब्दुल हमीद की वीर गाथा बच्चे पढ़ेंगे। राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने इसी शैक्षणिक सत्र से छठी कक्षा के पाठ्यक्रम में इसे शामिल किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।



अधिकारियों ने बताया कि रक्षा और शिक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों में देशभक्ति, कर्तव्य के प्रति समर्पण, साहस और बलिदान के मूल्यों का विकास करना तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more