हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 September 2024

शासन से अंतिम सूची का इंतजार, फिर समायोजित होंगे शिक्षक

 

बुलंदशहर, बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक स्कूलों में चल रही शिक्षकों की समायोजन प्रकि्रया अब अंतिम चरण में है। विभाग ने सभी आत्तियों का निस्तारण कर शासन को डाटा भेज दिया है। लखनऊ एनआईसी से सरप्लस शिक्षकों की सूची विभाग को भेजी जाएगी और इसके बाद इन्हें स्कूल आवंटन की प्रकि्रया होगी।




 जिले में 367 सर प्लस शिक्षकों को विभाग द्वारा चिन्हित किया गया है। विभाग को भी शासन से सूची मिलने का इंतजार है। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों का शासन के आदेश पर समायोजन किया जा रहा है। समायोजन नीति के अनुसार जिन स्कूलों में छात्र संख्या कम और शिक्षक ज्यादा हैं उन्हें वहां से हटाकर ऐसे स्कूलों में भेजा जाएगा जहां पर बच्चे ज्यादा होंगे। इसके अलावा शिक्षक व छात्र संख्या का अनुपात देखने के बाद शिक्षकों को समायोजित किया जाएगा। गत दिनों शासन से 16 ब्लॉकों से सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी हुई तो इसमें 367 सहायक अध्यापकों को सर प्लस शिक्षकों की श्रेणी में रखा गया था। विभाग ने उक्त सभी सभी आपत्तियां लेकर इनका निस्तारण करते हुए अब शासन के पोर्टल पर पूरा डाटा अपलोड कर दिया है। बताया गया कि शासन से कुछ करेक्शन संबंधित प्रकि्रयाओं को पूरा किया जा रहा है, तो वहीं से अंतिम सूची जारी होने के बाद शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में समायोजित किया जाएगा। सबसे ज्यादा सरप्लस शिक्षकों को डिबाई, अरनियां, पहासू व छतारी क्षेत्र के स्कूलों में भेजा जाएगा क्योंकि वहीं पर सबसे ज्यादा जगह खाली हैं। बीएसए डा. लक्ष्मीकांत पांडे्य ने बताया कि शिक्षकों को स्कूल आवंटन प्रकि्रया के आदेश भी वहीं से जारी होंगे और इसके बाद इन्हें संबंधित स्कूलों में ज्वाईन कराया जाएगा। शासन की गाइड लाइन के अनुसार ही समायोजन पर कार्य किया जा रहा है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more