हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 September 2024

जिलाधिकारी महोदय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदया, सम्मल एवं विभाग द्वारा अद्यतन जारी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों का संकलित रूप पुनः प्रेषण के सम्बन्ध में।


विषयः-जिलाधिकारी महोदय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदया, सम्मल एवं विभाग द्वारा अद्यतन जारी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों का संकलित रूप पुनः प्रेषण के सम्बन्ध में।

उपर्युक्त विषयक, जैसा कि आप विदित है कि जिलाधिकारी महोदय जनपद सम्भल द्वारा 31 अक्टूबर 2024 तक पूरे जनपद को निपुण बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को निर्धारित समयावधि में हासिल करने हेतु जिलाधिकारी महोदय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदया एवं अधोहस्ताक्षरी के द्वारा समय समय पर शिक्षा-विमर्श गोष्ठी, समस्त प्र.अ. एवं कक्षा 01 व 02 पढाने वाले शिक्षकों के साथ बैठक, ए.आर.पी., संकुल शिक्षक, प्र.अ. के ऑनलाईन गूगल मीट तथा विभिन्न प्रकार के संचालित विभागीय व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश/रणनीति / सुझाव प्रदान किये गये हैं/ किये जा रहे हैं, किन्तु खेद का विषय है कि डी.टी.एफ./बी.टी.एफ. के आदरणीय सदस्यों के द्वारा किये जा रहे निरीक्षण के समय शिक्षकों से जानकारी करने पर यह संज्ञान में आ रहा है कि अभी तक कुछ शिक्षकों/शि.मि. / अनुदेशकों को जिलाधिकारी महोदय एवं विभाग द्वारा जारी अद्यतन दिशा-निर्देशों के बारे में कोई जानकारी नहीं है, जो घोर उदासीनता एवं लापरवाही का द्योतक है।

उक्त स्थितियों को दृष्टिगत रखते हुये यथासम्भव अद्यतन समस्त महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों को संकलित रूप में एक बार पुनः समस्त एस.आर.जी./ ए.आर.पी./प्र.अ./स.अ./शि.मि. / अनुदेशकों को सचेत करते हुये इस निर्देश के साथ पुनः प्रेषित किया जा रहा है कि इन समस्त दिशा-निर्देशों को एवं समय-समय पर प्रेषित किये जाने वाले समस्त दिशा-निर्देशों का ध्यानपूर्वक, गहनता से अध्ययन कर, दिये गये दिशा-निर्देशों का कियान्वयन करना सुनिश्चित करें, और भविष्य में उक्तवत पुनरावृत्ति देखने को न मिले, अन्यथा कि स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी, जिसके लिये सम्बन्धित स्वयं उत्तरदायी होगें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more