हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

07 September 2024

शिक्षक भर्ती से लेकर टीईटी तक में आएगी तेजी



 प्रयागराज : उत्तर प्रदेश
शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष का पद संभालने के बाद पहली बैठक में प्रो. कीर्ति पाण्डेय ने कई विषयों पर कमेटियां गठित कर स्पष्ट कर दिया है कि भर्ती प्रक्रिया तेजी से शुरू की जाएगी। समितियों की रिपोर्ट मिलने के बाद विधिक पहलुओं को देखते हुए कार्य में तेजी लाई जाएगी। समझने में समय जरूर लग रहा है, लेकिन कार्य करने में नहीं लगेगा।

दो वर्ष पूर्व लिए गए आवेदनों पर परीक्षा कराने के लिए विधिक राय भी ली जा रही है, ताकि भर्ती प्रक्रिया शुरू होने पर कानूनी अड़चन में न फंसे। जिन पुरानी भर्तियों पर



निर्णय आयोग के स्तर पर लिया जाना है, उनके मामलों में कमेटी गठित की गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) भी इस आयोग के माध्यम से कराई जानी है। इस पर अगली बैठक में फिर चर्चा की जाएगी। प्राथमिक शिक्षक भर्ती के प्रश्न पर अध्यक्ष ने बताया कि इसके अधियाचन के लिए शासन से वार्ता की जाएगी, ताकि अधियाचन मिलने पर भर्ती को लेकर प्रक्रिया शुरू की जा सके। इसके लिए वह स्वयं भी प्रयास करेंगी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more