हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

07 September 2024

पांच फर्जी स्कूल संचालित मिले प्रबंधकों से मांगा स्पष्टीकरण

प्रयागराज,। फर्जी तरीके से कक्षा नौ से 12वीं तक की पढ़ाई कराने के मामले में पांच स्कूलों को नोटिस दिया गया है। इन स्कूलों ने कक्षा एक से आठ तक की मान्यता ली थी और अनाधिकृत तरीके से नौ से 12वीं तक की पढ़ाई करवा रहे थे।



जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) रमेश कुमार तिवारी की जांच में ज्योतिबा राव फुले स्कूल एंड कॉलेज नरसिंहपुर चकिया नैनी, एसएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल नीवी नैनी, गीता ज्ञान मंदिर (जीजीएम कॉन्वेंट) गौहनिया जसरा, नेशनल कॉन्वेंट घूरपुर जसरा और ज्ञान भारती स्कूल देवरिया, भीटा जसरा में बिना मान्यता के कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित मिलीं।


मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक दिब्यकांत शुक्ल ने पांचों प्रबंधकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त न होने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more