हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

07 September 2024

सिपाही भर्ती परीक्षा की जल्द जारी होगी उत्तर कुंजी


लखनऊ। प्रदेश पुलिस में सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा की आंसर-की जल्द जारी होगी। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड आंसर-की जारी करने के बाद आपत्तियां आमंत्रित करने की तैयारी कर रहा है।

तत्पश्चात आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्ण ने कहा कि बोर्ड आंसर-की जल्द जारी करेगा।


दरअसल, बोर्ड द्वारा परीक्षा का परिणाम जारी करने से पूर्व आंसर- की वेबसाइट पर अपलोड की  जाएगी, ताकि यदि किसी अभ्यर्थी
को प्रश्नों के जवाब को लेकर कोई आपत्ति हैं तो वह इस संबंध में बोर्ड को अवगत करा सके।

बोर्ड द्वारा आपत्तियों का तत्काल निस्तारण कराया जाएगा। बता दें कि इस बार परीक्षा 5 दिन तक रोजना दो पालियों में आयोजित की गयी थी, जिसमें कुल 10 सेट प्रश्न पत्र अभ्यर्थियों को दिए गए थे।

अभ्यर्थियों की आपत्तियों से बोर्ड को प्रश्नों एवं उनके उत्तरों में यदि कोई विसंगति है, तो उसका पता लग सकेगा। जिसका नियमों के मुताबिक निस्तारण करने के बाद परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more