हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 September 2024

आफत बारिश से आज एटा-आगरा में स्कूल बंद


आगरा, । ब्रज में बुधवार को घंटों हुई बारिश में हर जिला हलकान रहा। इस दौरान जिलों में 20 से 50 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई। फिरोजाबाद के नारखी में बारिश से दीवार गिरने से वृद्धा की मौत हो गई, जबकि आगरा में बारिश के रेड अलर्ट के चलते गुरुवार को 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन भी भारी बारिश की चेतावनी है।



आगरा में 18 घंटे से हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। सुबह 8.30 बजे तक 13 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। वहीं रात 10 बजे तक बारिश जारी थी। एटा, आगरा बीएसए ने भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए 12वीं तक के सभी स्कूलों को गुरुवार को अवकाश घोषित किया है। मथुरा में बारिश के हालात कमोवेश यही रहे। वहीं फिरोजाबाद के रजावली में दीवार गिरने से वृद्धा की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। मैनपुरी में भी दिन भर रुक-रुककर बारिश होती रही। वहीं एटा-कासगंज में करीब 20 घंटे की तेज तो कभी रिमझिम बारिश से कई मोहल्ले डूब गए। सोरों में 10 घंटे बिजली गुल रही।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more