हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 September 2024

कंपोजिट स्कूल में निकला कोबरा, मची अफरातफरी


कंपोजिट स्कूल में निकला कोबरा


गोंडा। रुपईडीह के कंपोजिट विद्यालय भवनियापुर उपाध्याय के कार्यालय में सोमवार को कोबरा सांप आ गया। इससे विद्यालय में अफरातफरी मच गई। करीब पांच घंटे बाद कोबरा को रेस्क्यू किया गया। शिक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार सुबह 08:00 बजे जैसे ही कार्यालय का ताला खोला गया तो भीतर कोबरा सांप नजर आया। फौरन दरवाजा बंद करके उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री विवेक शुक्ल को जानकारी दी गई। उन्होंने नारायनपुर माफी खरगूपुर के सर्प मित्र ननके ओझा को बुलाया। सर्प मित्र ने कोबरा को रेस्क्यू कर कुआनाें जंगल में छोड़ दिया। इससे छात्रों व शिक्षकों ने राहत की सांस ली।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more