UpdateMarts
Follow Channel

12 September 2024

शिक्षकों-कर्मचारियों की जांच के विरोध में उतरा माध्यमिक शिक्षक संघ




लखनऊ। माध्यमिक विद्यालयों में 1981 से 2020 के बीच तैनात करीब 40 हजार शिक्षकों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की विजिलेंस जांच का मामला तूल पकड़ने लगा है। हाल ही में माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी जांच के पत्र का उप्र. माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) ने विरोध किया है। संघ ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है। संघ के प्रांतीय संरक्षक व एमएलसी राज बहादुर सिंह चंदेल और प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि 1981 से 2020 तक नियुक्त शिक्षकों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की विजिलेंस जांच कराने का निर्णय हैरान करने वाला है। नियुक्तियों के नाम पर पूरे प्रदेश में भय का वातावरण पैदा किया गया है। इस आदेश को तुरंत वापस लिया जाए अन्यथा पठन-पाठन बंद कर आंदोलन होगा। ब्यूरो