हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

30 October 2024

शिक्षक भर्ती पूरी कराने की मांग को लेकर 10वें दिन धरना जारी




प्रयागराज। धनतेरस के दिन भी जूनियर एडेड विद्यालयों में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी शिक्षा निदेशालय परिसर में डटे रहे। अभ्यर्थियों का धरना 10वें दिन भी जारी रहा।

मंगलवार को अभ्यर्थियों ने एडी बेसिक कामता राम पाल से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रक्रिया चल रही है और भर्ती पूरी की जाएगी।

शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन 2021 में आया था। इसकी परीक्षा हो गई और परिणाम आ गया। उसके बाद मेरिट के आधार पर काउंसलिंग


के जरिये अभ्यर्थियों का चयन होना था लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। अफसरों ने बताया कि आरक्षण तय न होने के कारण भर्ती प्रक्रिया रुकी है।

अभ्यर्थी ज्ञानवेंद्र सिंह ने बताया कि अफसरों की लापरवाही से यह भर्ती रुकी है। इससे पहले वह बेसिक शिक्षा निदेशक से भी मिल चुके हैं। फिलहाल एडी बेसिक के आश्वासन से उनको उम्मीद है कि भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। धरना देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष दुर्गविजय सिंघानिया, अंकित रावत, अभिमन्यु, सुधीर तिवारी रहे।


ये भी पढ़ें - शास्त्रार्थ के लिए नहीं पहुंचे गणेश्वर शास्त्री द्राविड़, 31 को ही दिवाली

ये भी पढ़ें - प्रदेश को 15 नवंबर तक कटौती मुक्त बिजली मिलेगी

ये भी पढ़ें - यूपी में मकान या भूमि के लिए स्टांप पर अनुबंध अनिवार्य

ये भी पढ़ें - हर युवा को अवसर देने की तैयारी: मोदी

ये भी पढ़ें - जेई भर्ती के चयनितों को सेवा में वापस लें: हाईकोर्ट


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more