हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

30 October 2024

शिक्षकों का स्कूल से गायब रहना शिक्षा के लिए अभिशाप: इलाहाबाद हाईकोर्ट

प्रयागराज, । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों से शिक्षकों के गायब रहने को राज्य सरकार की शिक्षा व्यवस्था के लिए अभिशाप बताया है। हाईकोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि कानून के अनुसार इस बुराई को खत्म करने के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए।


ये भी पढ़ें - पिता पेंशनभोगी, तब भी शिक्षक मां की मौत पर बेटी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार : हाईकोर्ट

ये भी पढ़ें - दिवाली की छुट्टी पर पेंच, शुक्रवार को खुलेंगे माध्यमिक स्कूल

ये भी पढ़ें - दिसंबर में टली तो कुंभ के बाद होगी आरओ व एआरओ परीक्षा

कोर्ट ने इस मामले में प्रदेश के प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा से हलफनामा मांगा है कि प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर सरकार ने पूर्व में क्या कदम उठाए हैं। कोर्ट ने यह भी बताने को कहा है कि वर्तमान में स्कूलों में शिक्षकों की हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए सरकार की क्या कार्य योजना है। यह आदेश न्यायमूर्ति अजय भनोट ने जिला मऊ की शिक्षिका द्रौपदी देवी की याचिका पर दिया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more