UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 October 2024

शास्त्रार्थ के लिए नहीं पहुंचे गणेश्वर शास्त्री द्राविड़, 31 को ही दिवाली


वाराणसी। दीपावली की तिथि पर शास्त्रार्थ के लिए राममंदिर का मुहूर्त देने वाले गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ नहीं पहुंचे। इसके बाद काशी विद्वत परिषद ने देश भर में 31 अक्तूबर को ही दीपावली मनाने की तिथि पर अंतिम मुहर लगा दी। एक नवंबर को दीपावली का पर्व मनाने का मुहूर्त बताने वाले विद्वानों को काशी विद्वत परिषद ने मंगलवार को शास्त्रार्थ के लिए आमंत्रित किया था।


काशी विद्वत परिषद के ज्योतिष प्रकोष्ठ
के अध्यक्ष प्रो. रामचंद्र पांडेय और समन्वय प्रो. विनय कुमार पांडेय ने कहा कि दीपावली का पर्व 31 अक्तूबर को मनाना ही सर्वमान्य है।

बेवजह का भ्रम फैलाना उचित नहीं है। महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने कहा कि 29 अक्तूबर को दिन में दो बजे नगवां स्थित विद्वत परिषद के अध्यक्ष के आवास पर गणेश्वर शास्त्री समेत सभी को शास्त्रार्थ के लिए बुलाया गया था। देर शाम तक कोई भी नहीं पहुंचा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more