UpdateMarts•Com
Follow Channel

08 October 2024

शिक्षकों ने शिक्षा भवन के बाहर किया प्रदर्शन




लखनऊ : उप्र माध्यमिक
शिक्षक संघ के प्रदेश व्यापी संघर्ष के दौरान सोमवार को शिक्षकों ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) कार्यालय शिक्षा भवन के बाहर धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जेडी डा. प्रदीप कुमार सिंह को देते हुए शिक्षकों ने कहा कि सरकार ने उनकी कुछ मांगें पूरी की है, लेकिन कुछ मांगें और हैं, वह भी पूरी होनी चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यदि मांगों पर प्रभावी कार्यवाही नहीं होती है तो 10 नवंबर को राज्य परिषद की बैठक में अगले चरण के आंदोलन की रणनीति बनेगी। विधान परिषद में नेता शिक्षक दल ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शासन स्तर पर हुई बैठक में तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण और वेतन भुगतान के लिए आश्वासन मिला है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more