हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 October 2024

…तो कई जगह बढ़ जाएगी बेसिक स्कूलों की दूरी , पढ़ें क्यों ?



बाराबंकी : बेसिक शिक्षा विभाग के 371 स्कूलों में रजिस्टर्ड बच्चों की संख्या 50 से कम मिली थी। इनमें 340 प्राइमरी स्कूल और 31 जूनियर हाईस्कूल हैं। इन स्कूलों के बच्चों को नजदीकी स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा। अगर इन चिह्नित स्कूलों को बंद करने पर मुहर लगी तो काफी स्कूल ऐसे हैं जहां जाने के लिए छात्रों को तीन से चार किमी की दूरी तय करनी होगी।


बाराबंकी में चिह्नित कम छात्र संख्या वाले स्कूलों में रामनगर का जूनियर हाईस्कूल करंधा शामिल है। यहां मौजूदा समय में बच्चों की संख्या 50 से कम है। अगर यहां स्कूल बंद होता है तो यहां के बच्चों को तीन किमी दूरी के कंपोजिट स्कूल शेखपुर अलीपुर जाना होगा। यही हाल पूरेडलई के जूनियर हाईस्कूल ढेमा किठूरी का है। इसके सबसे पास 3 किमी दूर प्राइमरी स्कूल ढेमा किठूरी है। फतेहपुर के प्राइमरी स्कूल सढ़वा भारी को बंद करने पर यहां के बच्चों को कंपोजिट स्कूल भटुवामऊ जाना होगा और इसकी दूरी तीन किमी पर है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more