UpdateMarts•Com
Follow Channel

08 October 2024

टॉपर्स बच्चों वाले विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाने में प्राथमिकता



प्रयागराज। यूपी बोर्ड की परीक्षा कराने के लिए केंद्र बनाने की प्रक्रिया चल रही है। प्रधानाचार्यों से विद्यालयों के संसाधन के आधार पर आवेदन ले लिए गए हैं। अब उनकी जांच चल रही है। केंद्र बनाने के लिए विद्यालयों को कई मानकों पर कसा जाएगा। उसके लिए अंक निर्धारित भी किए गए हैं। जिन विद्यालयों से जिला और राज्य स्तर के टॉपर निकले हैं, उनको केंद्र बनाने पर प्राथमिकता दी जाएगी।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार 54.38 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। पंजीकरण के बाद परीक्षा कराने के लिए केंद्र बनाने का काम शुरू हो गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more