हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 October 2024

शिक्षक छात्र-छात्राओं को दें अच्छे संस्कार- सांसद

 

नवाबगंज में शनिवार को अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया गया। इसमें सांसद ने शिक्षकों के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। बोले शिक्षक, छात्र-छात्राओं को अच्छे संस्कार दें। शिक्षक देश को दिशा देने का कार्य करता है।

अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर शनिवार को पीलीभीत हाईवे पर स्थित आर्य इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साईंस में शिक्षक सम्मान समारोह का शुभारम्भ सांसद छत्रपाल गंगवार, एमएलसी महाराज सिंह, विधायक डा. एमपी आर्य ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। बाद में सांसद छत्रपाल गंगवार, एमएलसी महाराज सिंह, विधायक डा. एमपी आर्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डा. एके गंगवार, भदपुरा ब्लॉक प्रमुख पति रवि गंगवार, नगर पालिका अध्यक्ष पति नीरेंद्र सिंह राठौर ने शिक्षक टीआर गंगवार, सुरेन्द्रवीर गंगवार, शोभाराम प्रजापति, क्षेमकरन गंगवार, सेवानिवृत्त शिक्षक लालता प्रसाद गंगवार, भगवान दास गंगवार, देवेंद्र सिंह आर्य, द्वारिका प्रसाद गंगवार आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसमें कालेज के निदेशक डा. आलोक उपाध्याय,महानिदेशक डा. आनन्द कुमार पाठक, प्राचार्य अंशिता जौहरी आदि लोग मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more