हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 October 2024

पुरानी पेंशन बहाली को गरजे माध्यमिक शिक्षक

प्रयागराज,। पुरानी पेंशन बहाली, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा, वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, पदोन्नति, सरल और सुगम स्थानांतरण आदि मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने शनिवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। 


संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों की एकजुटता और संघर्षशीलता ही न केवल नई उपलब्धियां दिलाएगी बल्कि अर्जित उपलब्धियों की रक्षा करेंगी। धरने के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक आरएन विश्वकर्मा को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। धरने की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र शुक्ल ने की।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more