हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 October 2024

सरकारी विद्यालयों के निरीक्षण के नाम पर शिक्षकों से अभद्रता हो बंद

 मैनपुरी, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी और समस्त ब्लॉक कार्यकारिणियों के पदाधिकारी की मासिक बैठक रविवार को यूआरसी नगर क्षेत्र पर आयोजित हुई। जिसमें शिक्षण कार्य और शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की गई। कहा गया कि विद्यालयों के निरीक्षण सकारात्मक और सहयोगात्मक हों। 

👉 अपार आईडी बनाने को लिया जाएगा अभिभावकों से सहमति पत्र....यह भी पढ़ें

👉 परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की होगी योग प्रतियोगिता....यह भी पढ़ें



👉 बीते 05 माह से मानदेय के लिए तरस रहे 1400 रसोईये....यह भी पढ़ें

निरीक्षण के नाम पर धन उगाही और झूठे आरोप लगाकर शिक्षकों से अभद्रता बंद हो। संघ के जिलाध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के एक अधिकारी द्वारा गलत तथ्य और झूठे आरोप लगाकर अध्यापकों और अधीनस्थों के साथ अभद्रता की जाती है। जिसका संघ विरोध करता है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष कश्यप ने कहा कि अध्यापकों और शिक्षा मित्रों के वेतन एरियर का शीघ्र भुगतान और लेखा पर्ची वितरित कराई जाए। विद्यालयों में साफ सफाई के लिए सफाई कर्मी नियमित भेजा जाए। शिक्षकों के ऑनलाइन अवकाश के आवेदनों को बिना विलंब के स्वीकृत किया जाए। जिला संरक्षक रामपाल सिंह ने कहा कि प्राइवेट विद्यालयों की नियम विरुद्ध मान्यता प्रदान करने की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। जिससे विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ सके।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more