UpdateMarts•Com
Follow Channel

29 October 2024

शिक्षामित्र के पति ने प्राथमिक विद्यालय में की मारपीट,अभिलेख फाड़े

 

बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र की निवासी ममता सक्सेना पत्नी मुकेश सक्सेना ने थाना जहानाबाद पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमे कहा गया कि वह प्रधानाचार्या है तथा वर्तमान में ग्राम हरचुईया में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात है। उसी वि‌द्यालय में ग्राम हरचुईया की निवासी अखिलेश कुमारी पत्नी विकास बाबू शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत है।




 22 अक्तूबर को दोपहर दो बजे उपरोक्त अखिलेश कुमारी का पति विकास बाबू पुत्र श्याम बिहारी निवासी ग्राम हरचुईया वि‌द्यालय में आया। उसने आते ही विद्यालय में पढ़ रहे बच्चो के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट करना शुरू कर दी। जब स्कूल में मौजूद अध्यापकों ने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी अभद्रता की। कमरे में रखी मेज कुर्सी आदि भी इधर उधर फेंक दी। 



जब वह मौके पर पहुंची तो उनके साथ भी गाली गलौच करते हुए मारपीट करने का प्रयास किया। कक्षा में रखे अभिलेख भी फाड़ दिए। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें - प्रदेश में संस्कृत छात्रवृत्ति योजना शुरू, सीएम योगी ने कहा- संस्कृत विद्यालयों में बड़े पैमाने पर होगी शिक्षक भर्ती

ये भी पढ़ें - बी अलर्ट ! अब स्कूल में देर से आना और जल्दी जाना शिक्षकों को पड़ेगा भारी, मुख्यमंत्री की होगी नजर

ये भी पढ़ें - कब तक और कितना बढ़ेगा शिक्षामित्रों का मानदेय? शिक्षामित्रों की मानदेय वृद्धि वाले वायरल ऑडियो पर शिवकुमार शुक्ला का स्पष्टीकरण

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more