UpdateMarts
Follow Channel

29 October 2024

स्कूलों की सुरक्षा पर नजर रखेगी समिति


विद्यालयों में आए दिन हो रही घटनाओं पर लगाम कसने के लिए राज्य स्तरीय स्कूल सुरक्षा समन्वय समिति का गठन किया गया है। यह कमेटी स्कूलों में सुरक्षा के लिए किए जा रहे उपायों की हर तीन महीने में समीक्षा करेगी। सुरक्षा मानकों, आपदा प्रबंधन, जागरूकता कार्यक्रमों के क्रियान्वयन, समय-समय पर जिला प्रशासन व शिक्षाधिकारियों की ओर से किए जा रहे निरीक्षण की रिपोर्ट लेने और जरूरी परामर्श भी देगी।
यह राज्य स्तरीय कमेटी जिला और स्कूल स्तर पर गठित सुरक्षा समितियों की कार्यक्षमता का भी मूल्यांकन करेगी। जिन स्कूलों में कमेटियां गठित नहीं हैं, उन पर

शिकंजा कसा जाएगा। विद्यालयों में नई सुरक्षा चुनौतियों को लेकर वर्तमान सुरक्षा नीति में बदलाव और नया प्रोटोकाल तैयार करेगी। विद्यालयों की सुरक्षा के संबंध में अंतर विभागीय प्रकरणों पर यह निर्णय लेगी और परामर्श देगी। विद्यालय में अग्निशमन यंत्र, मानक के अनुरूप बिल्डिंग व सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे इत्यादि लगे हैं या नहीं, और संबंधित इससे संबंधित विभागों ने एनओसी गलत ढंग से दी है तो फिर संबंधित विभाग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।