UpdateMarts•Com
Follow Channel

29 October 2024

परिषदीय स्कूलों में कंपोजिट ग्रांट पैसा जारी

 

बिजनौर। शासन से स्कूलों में भेजने के लिए कम्पोजिट ग्रांट का 25 प्रतिशत पैसा आ गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही कम्पोजिट ग्रांट का पैसा स्कूलों में भेज दिया जाएगा। शिक्षक अब स्कूलों में जरूरत का सामान खरीद सकेंगे। जिले में 2120 सरकारी स्कूल है। इन स्कूलों में कम्पोजिट ग्रांट का करीब 7 करोड़ 25 लाख रुपया आता है। यह पैसा स्कूलों में भेजा जाता है ताकि अध्यापक स्कूलों में जरूरत का सामान खरीद सकें। 




स्कूलों में इस पैसे से रंगाई पुताई और टूट फू ट सही करा सकें। शासन स्तर से 25 प्रतिशत करीब डेढ़ करोड़ से अधिक पैसा जिला मुख्यालय भेजा गया है। इस पैसे को अधिकारी जल्द ही स्कूलों में भेज देंगे ताकि अध्यापक जरूरत के अनुसार इस पैसे से चीजें खरीद सकें। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही कम्पोजिट ग्रांट का सभी पैसा आ जाएगा और स्कूलों में भेज दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - उम्मीद :शिक्षकों के लिए जल्द खोला जा सकता है म्‍यूचुअल ट्रांसफर पोर्टल

ये भी पढ़ें - माता उन्मुखीकरण बैठक माह अक्टूबर 2024

ये भी पढ़ें - वित्तीय वर्ष 2024-25 में समग्र शिक्षा अभियान से संबंधित योजनाओं / कार्यक्रमों हेतु एस०एम०सी० खातों में निर्गत लिमिट का शतप्रतिशत उपभोग कर उपभोग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के संबंध में


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more