UpdateMarts•Com
Follow Channel

29 October 2024

शिक्षक समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता : एमएलसी


पकवा इनार। शिक्षा से जुड़ी समस्याओं का निराकरण कराना प्राथमिकता में है। इसके लिए चाहें जितना भी संघर्ष करना पड़े, मेरे कदम कभी भी पीछे नहीं हटेंगे। शिक्षकों की उम्मीदों पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करूंगा। इसके लिए शिक्षकों को भी संगठित रहना होगा। हमारी एकता से ही सभी समस्याओं का समाधान होगा।



ये बातें शिक्षक एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कही। वे सोमवार को बुद्ध इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शिक्षकों ने उन्होंने कहा कि भविष्य तभी अच्छा होगा, जब सभी लोग संगठित होकर संघर्ष करेंगे। शिक्षक गुणवत्ता परक शिक्षक देकर समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। लेकिन सरकार विद्यालयों के मूलभूत सुविधाओं के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। इसके पूर्व शिक्षकों ने उन्हें माला पहनाई और अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद वे महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया में मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह शामिल होने के लिए रवाना हो गए.


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more