UpdateMarts•Com
Follow Channel

27 November 2024

जमीन मिले तो 149 केजीबीवी में बने एकेडमिक ब्लाक और कंप्यूटर लैब


 लखनऊ :

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में एकेडमिक ब्लाक, कंप्यूटर लैब, हास्टल व डारमेट्री का निर्माण नहीं हो पा रहा है। 149 केजीबीवी में इनके निर्माण के लिए जमीन न मिल पाने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया है। राज्य परियोजना निदेशालय की ओर से इस वित्तीय वर्ष के आठ महीने बीतने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू न हो पाने पर सख्त नाराजगी जताई गई है। इन जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे जल्द कार्य शुरू कराएं।

जिन 149 केजीबीवी में इनका निर्माण किया जाना है उनमें 40 विद्यालयों में डारमेट्री भी बनाई जानी हैं। वहीं 37 विद्यालयों में कंप्यूटर लैब नहीं बन पा रही है। ऐसे ही 72 विद्यालयों में एकेडमिक ब्लाक व हास्टल का काम नहीं शुरू हो पा रहा है।

अयोध्या, बांदा, चित्रकूट,
महोबा, बहराइच, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, मेरठ, आगरा, अमरोहा, गोरखपुर, गाजीपुर, हरदोई, जौनपुर, रायबरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, शामली, सोनभद्र, उन्नाव, बदायूं और अलीगढ़ इत्यादि जिलों में इसके लिए जमीन नहीं मिल पाई है।
अपर राज्य परियोजना निदेशक एकता सिंह की ओर से पत्र लिखकर इन जिलों के बीएसए को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में निर्माण कार्यों की समीक्षा करें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more