UpdateMarts•Com
Follow Channel

27 November 2024

दस साल बाद पेंशन से राशिकरण कटौती पर निर्णय जल्द : पाठक




उपमुख्यमंत्री ने पेंशनर्स के सम्मेलन में दिया आश्वासन

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि पेंशन से राशिकरण की कटौती यदि 10 वर्षों में पूरी हो जाती है तो कटौती जारी रखने का कोई औचित्य नहीं है। सरकार इस प्रकरण पर जल्द निर्णय लेगी। 



वह रविंद्रालय में संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति के महाधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। पेंशनर्स की मांग पर उपमुख्यमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि कैशलेश चिकित्सा योजना में आ रही समस्याओं का भी जल्द समाधान कराया जाएगा। 

ये भी पढ़ें - प्रेरणा पोर्टल पर अध्यापक की लॉग इन से स्टूडेंट के एग्जाम का डाटा भरने हेतु यूजर मैन्युअल , देखें

ये भी पढ़ें - डी०एल०एड० प्रशिक्षुओं के माध्यम से निपुण आकलन कराये जाने के सम्बन्ध में‌

ये भी पढ़ें - वर्ष 2024-25 में परिषदीय प्राथमिक विद्यालय / उच्च प्राथमिक विद्यालय / कम्पोजिट विद्यालयों में कम्पोजिट स्कूल ग्राण्ट हेतु बजट आवंटन के सम्बन्ध में।


प्रदेश के हर चिकित्सालय में पेंशनर्स के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था कराई जाएगी। यही नहीं बेहतर चिकित्सा सुविधा व पेंशनर्स को अन्य सुविधाएं देने के लिए संगठन से समेकित मांग पत्र देने को भी कहा। वहीं पेंशनर्स पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में तदर्थ सेवाओं को पेंशनरी लाभ में शामिल करने, सेवानिवृत्ति के समय की राशिकरण की कटौती दस साल में बंद करने, 65, 70 व 75 साल की आयु पर पेंशन में पांच, दस व पंद्रह फीसदी की वृद्धि, कोरोना काल में पुरीज महंगाई राहत देने, 8वें वेतन आयोग के गठन आदि की मांग उठाई।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more