हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 November 2024

शिक्षिका से गैंगरेप के मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

 

केमरी। निजी स्कूल की एक शिक्षिका के साथ गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शिक्षिका का आरोप है कि उन्होंने आरोपियों के पिता पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था, रिपोर्ट दर्ज कराने से नाराज आरोपी के बेटे व उसके एक साथी ने घटना को अंजाम दिया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों कीरत व हर्षदीप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें बताया कि वह बिलासपुर स्थित एक स्कूल में पढ़ाती है। 11 सितंबर को वह अपने स्कूल से घर आ रही थी। आरोप है कि गांव स्थित एक नहर के पास पहुंची जहां पहले से मौजूद गांव के ही दो युवक कीरत व हर्षदीप सिंह ने रोककर उसपर अश्लील टिप्पणी की और पिता के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट लिखवाने को लेकर नाराजगी जताई।आरोपियों ने कहा कि हम बताएंगे कि छेड़खानी का मतलब क्या होता है। यह कहते हुए दोनों युवक उसको नहर किनारे पेड़ों की तरफ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।


ये भी पढ़ें - CM डैशबोर्ड से शिक्षा विभाग की गतिविधयों पर होगी निगरानी

ये भी पढ़ें - बीईओ के निलंबन की उठी मांग, आंदोलन की बनी रणनीति

ये भी पढ़ें - कम छात्र संख्या वाले 152 परिषदीय स्कूलों पर जल्द लटकेगा ताला

रिपोर्ट दर्ज कराने पर दोबारा अपहरण कर दुष्कर्म करने की धमकी देते हुए उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गए। घर पहुंचकर उसने सारी घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश के बाद सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more