हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 November 2024

दो अध्यापक अनुपस्थित व नामांकन के सापेक्ष बच्चे मिले कम

 

लोटन। सीडीओ जयेन्द्र कुमार ने बुधवार को लोटन ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खखरा बुजुर्ग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम थी।




 88 नामांकन के सापेक्ष मात्र 11 बच्चे मौजूद थे। दो सहायक अध्यापक नियुक्त हैं, लेकिन निरीक्षण के समय कोई उपस्थित नहीं पाया गया। मात्र एक शिक्षामित्र उपस्थित मिले। जिनके द्वारा बताया गया कि एक सहायक अध्यापक अवकाश पर तथा एक अध्यापक स्कूल के कार्य से बैंक गए हैं। विद्यालय में साफ-सफाई संतोषजनक पायी गयी। बताया गया कि एमडीएम के अनुसार भोजन बनाया गया था। 

ये भी पढ़ें - दो घंटे की होगी नैट, कक्षा छह से आठ के प्रश्नपत्र में होंगे 50 प्रश्न,देखें जरुरी निर्देश

ये भी पढ़ें - समर्थ पोर्टल पर बन रही लॉगिन से विद्यार्थी भरेंगे परीक्षा फाॅर्म


बच्चों के शैक्षिणक स्तर एवं निपुण संबंधित बिन्दुओं का परीक्षण किया गया। विद्यालय में कायाकल्प योजना में कार्य कराया गया। विद्यालय में मतदान केन्द्र निर्मित है, जिसमें रैंप, विद्युत कनेक्शन सहित अन्य आवश्यक सुविधा उपलब्ध है। शिक्षामित्र की ओर से बताया गया कि वर्तमान में हैंडपंप खराब है। जिसे तत्काल ठीक करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more