UpdateMarts•Com
Follow Channel

29 November 2024

महिला मित्र को गिफ्ट देना था आइफोन... हेड मास्टर के बेटे ने चुराए कार के पहिये

 

मेरठ नोएडा की निजी कंपनी में काम करने वाला हेड मास्टर का बेटा महिला मित्र के चक्कर में चोर बन गया। महिला मित्र के जन्मदिन पर एप्पल-16 का मोबाइल गिफ्ट करना था, इसलिए वेदव्यासपुरी स्थित अंसल टाउन में घर के बाहर खड़ी किआ कार में जैक लगाकर चारों पहिये चोरी कर लिए। गाडी को ईंटों पर खड़ा कर दिया। आरोपित ने चारों पहियों का 90 हजार में सौदा किया था, लेकिन बेचने से पहले ही वह पकड़ा गया।







टीपीनगर के वेदव्यासपुरी स्थित अंसल टाउन में अमन गोयल परिवार के साथ रहते हैं। रविवार देर रात घर के बाहर खड़ी उनकी किआ कार से चारों पहिये चोरी हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो दो युवक पहिये उतारते नजर आए। जांच के बाद पुलिस ने टीपीनगर के गगन विहार निवासी अनमोल को गिरफ्तार कर लिया। वह ओमवीर के मकान में किराए पर रहता है। थाना प्रभारी सुबोध सक्सेना के मुताबिक. अनमोल के पिता विनित पाल अरनावली स्थित प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर हैं। अनमोल नोएडा की एक कंपनी में काम करता है। वहीं पर उसकी एक युवती से दोस्ती हो गई। उसके जन्मदिन पर एप्पल-16 मोबाइल गिफ्ट करने के लिए अनमोल ने साथी निवेदित शर्मा निवासी जवाहरनगर के साथ मिलकर





कार के चारों पहिये चोरी कर लिए। मंगलवार को बेचने के लिए अपनी वोल्सवैगन कार में जाते समय पुलिस ने अनमोल को गिरफ्तार कर लिया था। चुराए गए पहिये भी कार से बरामद हो गए थे। इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना ने बताया कि निवेदित की तलाश कर रहे हैं



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more