हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 December 2024

विद्यालयों में छमाही परीक्षा की संशोधित तालिका जारी



लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में 23 से 28 दिसंबर के बीच होने वाली छमाही परीक्षा की संशोधित तालिका शुक्रवार को जारी कर दी गई। कक्षा एक से आठ के बीच होने वाली इस परीक्षा में पूर्व में जारी तालिका में कक्षा छह में हिंदी और सात व आठ में विज्ञान विषय छूट गया था। इसे लेकर शिक्षक संघों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए संशोधित तालिका जारी करने की मांग की थी। 




इसी क्रम में बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने संशोधित तालिका जारी कर दी। इसमें कक्षा छह में हिंदी की परीक्षा 24 दिसंबर व सात-आठ में विज्ञान की परीक्षा भी 24 दिसंबर को ही प्रस्तावित की गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more