हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 December 2024

Primary ka master: चार्जिंग के दौरान शिक्षक की स्कूटी में लगी आग, सामान भी जला

  चंदौसी (संभल)। नगर के मोहल्ला सुंदर में बुधवार की रात करीब एक बजे शिक्षक राजीव लोचन शर्मा की स्कूटी में चार्जिंग के दौरान आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। परिजन की आंख खुली तो आग का विकराल रूप देखकर सभी घर से बाहर आ गए। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।








मोहल्ला सुंदर के रहने वाले राजीवलोचन शर्मा के पुत्र गौरव मिश्रा बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार की रात करीब एक बजे परिवार के लोग दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। घर के आंगन में खड़ी स्कूटी चार्जिंग पर लगी थी। उसी समय गौरव मिश्रा की बेटी परी उठ कर आयी तो उसकी नजर पड़ी तो स्कूटी से आग की लपटें उठ रही थीं। जिससे उसने शोर मचा दिया। जिससे परिवार के लोग जाग गए और जब तक नीचे आये। आग पर विकराल रूप ले लिया। जिससे परिवार के लोग दौड़ कर घर से बाहर आ गए। आसपास के लोग भी आ गए। परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।





जिसके बाद दमकल को सूचना दी गई। सूचना पाकर दमकल मौके पर पहुंची और पानी की बौछार छोड़ कर आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि स्कूटी के अलावा आंगन में खड़ा स्कूटर, इनवर्टर, बैटरा, दो साइकिल समेत अन्य सामान जल कर खाक हो गया। करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more