हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 January 2025

अलग-अलग ब्लॉकों के पांच विद्यालयों से गायब मिले 10 शिक्षक, वेतन रोका

 

ज्ञानपुर। जिले के अलग-अलग ब्लॉकों के पांच विद्यालयों में बृहस्पतिवार को नौ शिक्षक और एक शिक्षामित्र बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने सभी का एक दिन का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा। भविष्य में ऐसी गलती मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।








मानव संपदा पोर्टल पर प्रतिदिन शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी लगती है। बृहस्पतिवार को भदोही ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बरखंडी में सहायक अध्यापक राज सरोज, कुमारी राजेश्वरी, सोनम सरोज, सुभाष चंद्रा, औराई के अलुआं विद्यालय में लक्ष्मी विश्वकर्मा, रेखा यादव, सुषमा कुशवाहा, लोहराखास में मोहम्मद हारून, चकवां में शिक्षामित्र राकेश कुमार और घरांव में शीलू गुप्ता अनुपस्थित रहीं। इसको लेकर उनका एक दिन का वेतन रोका गया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more