UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 January 2025

डराकर बंद नहीं कर सकते 69000 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

आशीष पटेल ने कहा कि 69 हजार की भर्ती का विषय डरा कर नहीं बंद करा सकते। सबको पता है कि खेल कहां से हो रहा है। हमने बहुत दिन मंत्री पद ले लिया। धरना मास्टर के मोबाइल का कॉल रिकॉर्ड खुलवा लें। कहां से ऑपरेट हो रहीं सब सामने आ जाएगा। धरना मास्टर 69 हजार वाले मामले पर बैठेंगी? औकात नहीं है मार डंडा और थप्पड़ ठीक कर दी जाएंगी।



उन्होंने कहा कि मेरी सुरक्षा आप कार्यकर्ता करें।  मैं आपके भरोसे हूं। 69 हजार भर्ती का विषय हम नहीं छोड़ेंगे। 2012 का चुनाव याद करिए, इतने बड़े आदमी से लड़ लिए तो आज क्या डर। मेरी तो मरी हुई कार्बाइन वाली सुरक्षा है।


आपके पास 17 सौ करोड़ रुपया है ना। मैं तो भिखारी आदमी हूं। आप मर्यादा लांघेंगे तो मैं भी मर्यादा भूल जाऊंगा। जो चैनल आपने इस्तेमाल किया वो चैनल गलत है, जाइए प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व को स्वीकार करिए, आपका इतिहास सबको पता है, जहां खाया वहीं छेद कर दिया। हमारी नेता की संपत्ति ले गईं, वो चुप हैं, छोटी बहन ने मुकदमा किया और आज तक केंद्रीय मंत्री की शिकायत पर कोई जांच नहीं हुई तो फिर क्यों धरना नहीं देंगी। जिस विधानसभा में सिर्फ विधायक जा सकता है वहां एसटीएफ किसे भेजते हैं। यूपी का एक महत्वपूर्ण व्यक्ति धरने से उठाने भी जाता है तो और कैसे दिखाएं कि ये सब प्रायोजित है । जितनी चाभी भरी राम ने उतना चला खिलौना।


आशीष पटेल ने कहा प्रधानमंत्री सिर्फ भाषण नहीं देते, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय में, नीट की परीक्षा में, ओबीसी आयोग को दर्जा देने में उन्होंने हमेशा काम किया है। हम उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। खिलौनों से डरेंगे नहीं, लड़ेंगे और थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से देंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more