हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 January 2025

उप्र विद्यालय मानक प्राधिकरण परखेगा स्कूलों की गुणवत्ता

लखनऊ : सरकारी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों की गुणवत्ता को उत्तर प्रदेश विद्यालय मानक प्राधिकरण परखेगा। छात्रों को सरकारी योजनाओं का कितना लाभ मिल रहा है और उन्हें अच्छी शिक्षा दी जा रही है या नहीं, इस पर वह अपनी रिपोर्ट देगा। यह प्राधिकरण विद्यालयों पर पूरी नजर रखेगा। 20 जनवरी तक सभी स्कूलों से स्वयं की प्रगति रिपोर्ट मांगी गई है। फिर उनका मूल्यांकन व सत्यापन किया जाएगा।



माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा. महेन्द्र देव की ओर से सभी सरकारी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे गुणवत्ता की स्थिति पर अपनी रिपोर्ट दें। छात्रों को उनके लिए लागू की गई योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलवाएं। अगर कोई विद्यालय छात्रों को योजनाओं के लाभ नहीं दिला पा रहा है तो उसकी जांच की जाएगी। जिम्मेदार प्रधानाध्यापक और शिक्षाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि समय सारिणी के अनुसार विद्यालयों में कक्षाएं लगाई जाएं और समय पर कोर्स पूरा कराया जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more