02 February 2025

मौसम अपडेट: यूपी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन 3 दिनों तक होगी बारिश

:उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी से रहत मिल गई है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, अब मौसम में बदलाव आने वाला है और यूपी समेत कई राज्यों में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में तीन से पांच फरवरी यानी कि तीन दिनों तक बरसात का अलर्ट है। इसके साथ ही पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पांच फरवरी तक और उत्तर पश्चिम भारत में तीन से पांच फरवरी तक बारिश की सम्भावना जताई गयी है। वहीं, उत्तर भारत में आज रात और कल सुबह घना कोहरा छाये रहने के आसार हैं।




पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, बिहार, आंध्र प्रदेश, मेघालय में घना कोहरा देखने को मिला, जबकि चंडीगढ़, सिक्किम में भी कोहरा छाया रहा। इसके आलावा जम्मू कश्मीर, लद्दाख में हल्की बारिश और बर्फ़बारी हुई।


मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर, लदाख में एक और दो फरवरी, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में एक फरवरी को बारिश होने वाली है। वहीं, तीन फरवरी को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने वाला है जिसकी वजह से मौसम में बदलाव आएगा। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में 3 से 5 फरवरी के बीच बारिश होगी। हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान में तीन और चार फरवरी को बारिश का अलर्ट है। इसके साथ ही लक्षद्वीप में भी एक फरवरी को बरसात होने वाली है।


उत्तर भारत में अगले तीन दिनों में मिनिमम टेम्परेचर में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। हालांकि, इस दौरान पहाड़ी राज्यों के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आने वाला है। मध्य भारत में भी अगले एक दिन तक कोई बदलाव नहीं होगा लेकिन उसके बाद तापमान तीन डिग्री तक बढ़ जायेगा। कोहरे की स्थिति के बारे में बात करें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, मणिपुर आदि में दो फरवरी तक कोहरा छाया रहेगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more