UpdateMarts•Com
Follow Channel

07 March 2025

महिला दिवस पर 955 शिक्षक सम्मानित होंगे

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में मिशन शक्ति मेले लगाए जाएंगे। इन मेलों में जिले व ब्लाक स्तर पर तैनात 955 नोडल शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन की दिशा में एक बड़ी पहल सरकार की ओर से की गई है। जिला समन्वयक(बालिका शिक्षा) अपने-अपने जिलों के कार्यक्रमों की मानीटरिंग करेंगी। जीवन कौशल व बाल संसद जैसे विषयों पर भी कार्यक्रम में चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें - NCTE के ऐफ़िडेविट के अनुसार किसके लिए क्या ख़बर है - हिमांशु राणा

ये भी पढ़ें - UPTET व CTET लाइफ टाइम वैलिडिटी संबंधी आदेश (2021)



ब्लाक स्तर पर आयोजित इन मेलों में जनप्रतिनिधियों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more