07 March 2025

यूपी में तीन आईएएस अफसरों के तबादले

 

उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष सचिव सामान्य प्रशासन एवं राजस्व विभाग राम केवल को राजस्व विभाग में सचिव पद की जिम्मेदारी दी है।




इसके अलावा गाजियाबाद की संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉक्टर पूजा गुप्ता का हाल ही में मुख्य विकास अधिकारी, चंदौली के पद पर स्थानांतरण किया गया था, जिसे रद्द कर दिया गया है। वे संयुक्त मजिस्ट्रेट गाजियाबाद के पद पर यथावत बनी रहेंगी।


बाराबंकी के संयुक्त मजिस्ट्रेट राल्लपल्ली जगत साईं को चंदौली का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more