हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 March 2025

विशिष्ट बीटीसी के शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने की मांग


लखनऊ। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मिलकर 40 हजार शिक्षक परिवार को पेंशन से आच्छादित करने की मांग की। मंत्री ने वार्ता के बाद इस मामले में वित्त, माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार से मिलकर वार्ता का निर्देश दिया।



संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष तिवारी ने अपर मुख्य सचिव को बताया कि विशिष्ट बीटीसी चयन प्रक्रिया 2004 व अन्य नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन

ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती परीक्षा में सफल रिक्रूटों को नए कानून की ट्रेनिंग दी जाए

ये भी पढ़ें - "एनआईओएस डी.एल.एड. धारकों के लिए राहत: केंद्रीय विद्यालय में दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू"

ये भी पढ़ें - प्रदेश में CBCID का नाम बदलकर CID हुआ


देने की मांग की। उन्होंने बताया कि 2004 में 46189 पदों के सापेक्ष जनवरी, फरवरी 2004 में एक ही विज्ञापन जारी हुआ है। उसी विज्ञापन पर हमारी नियुक्ति हुई है। नियुक्त के लिए कोई भी अलग से विज्ञापन जारी नही हुआ है।


ऐसे में इनको पुरानी पेंशन का लाभदिया जाए। अपर मुख्य सचिव ने इस मामले में अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में सचिव दिलीप चौहान, अरुण सिंह, घनश्याम दूबे, नित्यानंद पांडेय, विनीत सिंह, राजेन्द्र तिवारी आदि उपस्थित थे

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more