22 March 2025

100% निपुण विद्यार्थी वाले स्कूलों का होगा पुनर्मूल्यांकन

 

लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से फरवरी में कक्षा एक व दो के बच्चों का निपुण आंकलन कराया गया था।



ये भी पढ़ें - दिनांक 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर विपन्न शिक्षकों के सहायतार्थ रू0 02/- मूल्य के सांकेतिक झण्डों के वितरण के फलस्वरूप विगत 05 वर्षो में प्राप्त धनराशि का वितरण प्रेषण के सम्बन्ध में।

ये भी पढ़ें - MY Bharat पर डिजिटल कृषि मिशन के सम्बन्ध में।

 इनमें से 48061 विद्यालय निपुण घोषित किए गए हैं। इसमें से 41 जिलों के 1017 विद्यालयों के सभी विद्यार्थी निपुण आए हैं। राज्य परियोजना निदेशालय ने इन 1017 विद्यालयों के पुनर्मूल्यांकन के निर्देश दिए हैं। राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा ने शुक्रवार को कहा है कि डेटा विश्लेषण में यह पाया गया कि कई जिलों में सभी विद्यालयों के आंकलन में शत-प्रतिशत छात्र निपुण पाए गए हैं। उन्होंने लखनऊ, अमेठी, अयोध्या, गोंडा, रायबरेली, सीतापुर, अंबेडकरनगर समेत 41 जिलों के डायट प्राचार्य को निर्देश दिए हैं कि ऐसे 1017 विद्यालयों का पुनर्मूल्यांकन 24 मार्च तक कराया जाए। इसके बाद इन विद्यालयों के शिक्षकों को भी निपुण सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more