हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 March 2025

उत्तर प्रदेश में आज भी होगी दक्षिण पूर्वी जिलों में बूंदाबांदी

 


लखनऊ/सोनभद्र । उत्तर प्रदेश में शनिवार के बाद फिर से

तपिश और पारे में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग पहले से ही मार्च के आखिर में लू जैसे हालात बनने का पूर्वानुमान जता चुका है। शुक्रवार को मौसम में बदलाव के बीच यूपी के दक्षिण पूर्वी हिस्से सोनभद्र, मिर्जापुर, चुर्क आदि में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी देखने को मिली।


ये भी पढ़ें - शिक्षक भर्ती: आवेदकों के करोड़ों रुपये 13 वर्ष बाद भी वापस नहीं मिले, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर टीईटी मेरिट से हुई थी भर्ती

ये भी पढ़ें - मानदेय पर पढ़ा रहे संस्कृत शिक्षक स्थाई होंगे

मौसम विभाग की ओर से शनिवार को प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी समेत 10 जिलों में वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी पूर्वानुमान है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 23 मार्च से तपिश में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more