हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 March 2025

निपुण विद्यालय के प्रधानाध्यापकों का सम्मान

 

जिले के निपुण विद्यालय के प्रधानाध्यापकों का सम्मान

प्रयागराज  । निपुण विद्यालय के रूप में चयनित परिषदीय प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षकों के लिए शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में निपुण सम्मान दिवस आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी भोलानाथ कनौजिया तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज प्रवीण कुमार तिवारी ने निपुण लक्ष्य प्राप्त करने वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापकों एवं एआरपी को सम्मानित किया। बीएसए ने बताया कि निपुण भारत मिशन के तहत कौड़िहार जिले का पहला निपुण विकासखंड बनकर उभरा है।



कौड़िहार के खंड शिक्षा अधिकारी क्षमाशंकर पांडेय व नीलम शाक्यवार के साथ एआरपी जय सिंह, प्रभाशंकर शर्मा, विष्णु मिश्रा, अजमल अमीन अंसारी, अवनीश सिंह व प्रधानाध्यापक सौरभ श्रीवास्तव, फूलचंद पटेल, गरिमा मेहरोत्रा, कंचन सिंह, नफीस अंजुम सहित 104 प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more