हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 April 2025

राजकीय घोषित 71 डिग्री कॉलेजों में 900 से अधिक पदों पर भर्तियां जल्द

 

बीते दिसम्बर में राजकीय घोषित 71 नए महाविद्यालयों में नए सत्र से नियमित संचालनके लिए जुलाई में 900 से अधिक शिक्षक, शिक्षणेतर पदों पर नियुक्तियां होंगी। उच्च शिक्षा विभाग ने इन्हें भरने की कवायद शुरू कर दी है।


ये भी पढ़ें - भीषण गर्मी के कारण जनपद के परिषदीय विद्यालयों के संचालन का समय परिवर्तन करने के सम्बन्ध में ज्ञापन

ये भी पढ़ें - यूपी के 16 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: योगी सरकार ने 2% महंगाई भत्ता बढ़ाया, एक जनवरी से लागू

विभाग ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग,अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जुलाई अन्त तक नियुक्ति पूरी होने की उम्मीद है। दूसरी तरफ 71 महाविद्यालयों में पूर्व से कार्यरत शैक्षणिक, शिक्षणेतर कर्मियों के संबंध में निर्णय का अधिकार विभाग ने महाविद्यालयों को दे दिया है। सरकार ने पांच दिसम्बर 2024 को नवनिर्मित 71 कॉलेजों को राजकीय महाविद्यालय घोषित कर कला संकाय, वाणिज्य संकाय, विज्ञान संकाय की नए सत्र से पढ़ाई शुरू करने का निर्णय किया है। इनमें जरूरी विभिन्न पदों को जल्द भरने का फैसला किया गया है। ऐसे में शिक्षकों के असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर तथा शिक्षणेतर के लिपिक एवं अन्य समकक्ष तकनीकी पदों पर शीघ्र नियुक्तियां की जाएंगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more