हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 April 2025

पदोन्नति प्रकरण (सुप्रीम कोर्ट /हाईकोर्ट इलाहाबाद )

 राघवेन्द्र पाण्डेय 







*पदोन्नति प्रकरण को लेकर माननीय सुप्रीम कोर्ट में रिटेन सबमिशन दाखिल करने की आज आखिरी तिथि थी, मैंने (टीम राघवेन्द्र) भी रिटेन सब मिशन फ़ाइल कर दिया है,सम्पूर्ण बातों को 11 विन्दु में समाहित करते हुए वरिष्ठ गुरूजनों की ओर से टीम राघवेन्द्र द्वारा सम्पूर्ण पक्ष रख दिया गया है,*


 *जो बगैर TET नियुक्त हैं, उनकी बगैर TET पदोन्नति क्यों होनी चाहिए?इस पर विस्तार से सबमिशन में लिखा गया है, एवं पेन ड्राईव में भी उपलब्ध है,*




*हाईकोर्ट में भी आज सुनवाई हेतु डेट लगी थी, जिस कोर्ट में आज मामला लगा था, यही न्यायमूर्ति श्री अश्विनी मिश्रा जी ने दीपक शर्मा केस में हमारी विचारधारा के विरुद्ध फैसला पूर्व में सुनाया था जिसे कि डिवीजन बेंच ने रद्द करके पुनः सुनवाई करने का आदेश दिया था,अपीलकर्ता राहुल पाण्डेय जी की तरफ से आज भी Adjournment मांगा गया, जिसमें कोर्ट ने आखिरी अवसर देते हुए 17 अप्रैल को मामला लगा दिया है, जहाँ तक मेरा मानना है, राहुलजी चाहते हैं कि अब सुप्रीम कोर्ट से निस्तारित होने के बाद ही इस मामले की सुनवाई हो, सुप्रीम कोर्ट में आदेश रिज़र्व होने के पहले हाईकोर्ट में सुनवाई से मै भाग रहा था,और राहुलजी चाहते थे हाईकोर्ट से निर्णय हो जाए ,क्योंकि हाईकोर्ट से निर्णय कराकर सुप्रीम कोर्ट में वे पैरवी में जाना चाहते थे, परन्तु मै सीधे तौर पर सुप्रीम कोर्ट में उनसे मुक़दमा लड़ने का पक्षधर नहीं था, अब सुप्रीम कोर्ट में फैसला रिज़र्व हो गया है, तो राहुल जी अब सुनवाई से भाग रहे हैं, मैंने हाईकोर्ट में भी आज वरिष्ठ गुरूजनों की ओर से राहुल पाण्डेय के विरुद्ध अपना Objection/Counter आज फ़ाइल करवा दिया है,लगभग मैंने (टीम राघवेन्द्र) ने हाईकोर्ट इलाहाबाद से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक अपना सम्पूर्ण प्रयास कर लिया है, अब परिणाम राजा राम सरकार की कृपा पर निर्भर है......*




✍️


*राघवेन्द्र पाण्डेय*



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more