हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 April 2025

शिक्षक संघ ने गर्मी से बचाव को स्कूलों के समय परिवर्तन की मांग


शाहजहांपुर । भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के चलते बच्चों के

स्वास्थ्य पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने परिषदीय विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन की मांग की है। संघ ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि स्कूलों का समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया जाए।




संघ का कहना है कि अधिकतर परिषदीय विद्यालय दूरस्थ ग्रामीण | इलाकों में खेतों के बीच स्थित हैं, जहां दिन में विद्युत आपूर्ति नहीं हो पाती। इसके चलते कक्षा कक्षों में गर्मी असहनीय हो जाती है, जिससे बच्चों को काफी परेशानी होती है। वर्तमान में दोपहर 2 बजे तक की कक्षाएं चलने के कारण छात्र गर्मी की चपेट में आ जाते हैं और बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है।


इस संबंध में संघ के जिला अध्यक्ष मुनीश मिश्र, जिला मंत्री देवेश बाजपेई, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष रविन्द्र पाल प्रजापति तथा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशपाल सिंह ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए आग्रह किया कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का समय शीघ्र परिवर्तित किया जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more